संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने बुधवार को तेहरान में इराक़ के संसद सभापति मुहम्मद अलहलबूसी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा वर्तमान समय में क्षेत्र में इराक़ का बहुत अच्छा स्थान है।
उन्होंने कहा कि इराक़ में सुरक्षा की स्थापना से पता चलता है कि इस देश के राष्ट्र होशियार हैं और एक शक्तिशाली सेना से संपन्न हैं।
डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने पूरी शक्ति के साथ आतंकवादी गुटों से संघर्ष किया और उसे समाप्त कर दिया।
उन्होंने इसी प्रकार ईरान और इराक़ के बीच आर्थिक सहयोग, संसदीय संबंधों और सुरक्षा संबंधों में विस्तार की मांग की।
इस अवसर पर इराक़ के संसद सभापति ने इराक़ और तेहरान के संबंधों में विस्तार को आवश्यक क़रार दिया और कहा कि इराक़ कभी भी किसी भी देश पर हमला करने और किसी पड़ोसी देश की अखंडता का उल्लंघन करने के लिए अपनी धरती के प्रयोग की अनुमति नहीं देगा।